नैतिक शिक्षा का करें विस्तार

बोकारो भारत सेवाश्रम संघ सेक्टर चार में रविवार को हिंदू धर्म शिक्षा सांस्कृतिक सम्मेलन का आ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 07:20 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 07:20 AM (IST)
नैतिक शिक्षा का करें विस्तार
नैतिक शिक्षा का करें विस्तार

बोकारो: भारत सेवाश्रम संघ सेक्टर चार में रविवार को हिंदू धर्म शिक्षा सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि समाजसेवी सुरेश कुमार, संघये अध्यक्ष स्वामी विश्वरूपा नंद जी महाराज, स्वामी विश्व प्रेमानंद जी महाराज व मृणाल कांति चटर्जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुरेश कुमार ने कहा कि देश की सभ्यता व संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। इसलिए लोगों को देश की सभ्यता व संस्कृति से जोड़ने का काम करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को देश की सभ्यता व संस्कृति से अवगत कराने का प्रयास किया रहा है। स्वामी विश्वरूपा नंद जी महाराज ने कहा कि नैतिक शिक्षा का विस्तार करना चाहिए। समाज में शांति के लिए प्रयास करना चाहिए। लोगों को सामाजिक रूप से चेतनाशील रहना चाहिए। स्वामी अचलानंद जी महाराज ने कहा कि हर जीवन में शिव का वास है। हर नारी में गौरी का वास है। अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा देना चाहिए। इन्हें संस्कार की सीख देनी चाहिए। लोगों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। मौके पर जमशेदपुर के स्वामी सेवा आत्मानंद, रांची के स्वामी भूतेस्वानंद, अंकुश महाराज, अजीत महाराज, नीलकंठ महाराज, संजय सिंह, मीठू सिन्हा, राजेश पांड्या, किट्टी सेनापति, मंतोष ठाकुर, शंकर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी