शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा

बोकारो गैलेक्सी पब्लिक स्कूल सेक्टर नौ में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि सिटी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 07:43 PM (IST)
शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा
शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा

बोकारो : गैलेक्सी पब्लिक स्कूल सेक्टर नौ में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन व सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य डॉ.सत्यजीत होता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन को आलोकित करती है। इसके जरिए मानव विकास की राह पर अग्रसर होता है। मानव ज्ञान अर्जित कर राष्ट्र को सबल बनाने में योगदान करता है। शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। इसलिए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना चाहिए। निदेशक सह प्राचार्य डॉ.सत्यजीत होता ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इनका कुशल मार्गदर्शन करना चाहिए। स्कूल के प्राचार्य अब्दुल जब्बार ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों ने गीत व नृत्य पेश कर समां बांध दिया। अंत में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर सीमा गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, सुनीता कुमारी, पंकज कुमार, अजीत, शोहरा परवीन, कमरुद्दीन अंसारी, दीपक आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी