कनवेयर बेल्ट में फंसने से मजदूर की गई जान

Bokaro thermal plant. झारखंड के डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में मजदूर की मौत हो गई।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 12:44 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 12:44 PM (IST)
कनवेयर बेल्ट में फंसने से मजदूर की गई जान
कनवेयर बेल्ट में फंसने से मजदूर की गई जान
बेरमो, जेएनएन। बेरमो स्थिति डीवीसी के बोकारो थर्मल के ए पावर प्लांट के कनवेयर बेल्ट में फंसने से ठेका मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम प्रफुल कुमार महतो (45) बताया जा रहा है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोल हैंडलिंग प्लांट(सीएचपी) की वार्षिक सफाई के दौरान प्रफुल कनवेयर बेल्ट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ठेका मजदूर की मौत के बाद बाकी मजदूरों में काफी आक्रोश है। मृतक के परिजनों ने प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं,  मजदूरों ने प्रबंधन और ठेकेदारों पर सुरक्षा उपकरण नहीं देने का आरोप लगाया है। 

chat bot
आपका साथी