बोकारो स्टेशन पर महिला यात्री की मौत

बोकारो : रेलवे स्टेशन पर सुबह एक महिला यात्री की मौत हृदयाघात से हो गई। मिली जानकारी के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 08:54 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 08:54 PM (IST)
बोकारो स्टेशन पर महिला यात्री की मौत
बोकारो स्टेशन पर महिला यात्री की मौत

बोकारो : रेलवे स्टेशन पर सुबह एक महिला यात्री की मौत हृदयाघात से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला यात्री मानसी मुखर्जी निवासी अनारा पश्चिम बंगाल बोकारो अपने बहन के घर आई थी। शुक्रवार को वापस अपने घर लौटने के लिए बोकारो स्टेशन से अनारा के लिए टिकट खरीदने के लिए खड़ी थी। अचानक बेहोश होकर गिर गई। आस-पास के यात्रियों और उसके रिश्तेदार ने पानी छिड़का तो होश में आकर बैठ गई फिर कुछ देर बाद बेहोश हो गई। स्टेशन के पदाधिकारियोंने तुरंत रेलवे डॉक्टर को बुलाया, डॉक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी