चुनाव : किसानों एवं गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रही भाकपा

संवाद सहयोगी जरीडीह बेरमो उप चुनाव को लेकर गुरुवार को जैनामोड़ में भाकपा का चुनावी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:35 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:35 PM (IST)
चुनाव : किसानों एवं गरीबों के हक 
की लड़ाई लड़ रही भाकपा
चुनाव : किसानों एवं गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रही भाकपा

संवाद सहयोगी, जरीडीह : बेरमो उप चुनाव को लेकर गुरुवार को जैनामोड़ में भाकपा का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हजारीबाग के पूर्व सांसद राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने फीता काटकर किया। इस दौरान श्री मेहता ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी किसानों एवं मजदूरों के हक के लिए लड़ाई लड़ती आ रही है। और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बेरमो की धरती का एक किसान का बेटा को प्रत्याशी बनाया है। हमारी लड़ाई भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों से है। जो बीते 40 वर्षों से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। और किसानों गरीबों एवं मजदूरों की हक की लड़ाई करने की बात कह कर चुनाव जीतने के बाद अपना निजी स्वार्थ साधने में लगे रहते हैं।

मौके पर महेंद्र प्रसाद पाठक, केडी सिंह, दिवाकर महतो, पंचानन महतो, राजेंद्र प्रसाद यादव, अवधेश प्रसाद सिंह, शंकर माझी, कमरुद्दीन, लखुचंद महतो, रोहन मरांडी, संजय महतो मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी