Covid-19: कोरोना पॉजिटिव महिला BGH में शिफ्ट, उसके पूरे गांव को किया जा रहा सैनिटाइज Bokaro News

बोकारो के उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया है कि चंद्रपुरा प्रखंड के तेलों गांव की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उसे इलाज के लिए बीजीएस के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 01:56 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 01:56 PM (IST)
Covid-19: कोरोना पॉजिटिव महिला BGH में शिफ्ट, उसके पूरे गांव को किया जा रहा सैनिटाइज Bokaro News
Covid-19: कोरोना पॉजिटिव महिला BGH में शिफ्ट, उसके पूरे गांव को किया जा रहा सैनिटाइज Bokaro News

बोकारो, जेएनएन। झारखंड में कोरोना पॉजिटिव का तीसरा मरीज बोकारों में मिला है। यह महिला मरीज है। तब्लीगी जमात से जुड़ी हुई है। बाग्लादेश के ढाका में आयोजित तब्लीगी मरकज में शामिल होने गई थीं। वहां से 15 मार्च को लौटी थीं। इसके जीजीपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) शिफ्ट कर दिया गया। दूसरी तरफ महिला के गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। 

बोकारो के उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया है कि चंद्रपुरा प्रखंड के तेलों गांव की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उस महिला को बोकारो जनरल अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

स्थिति नियंत्रण में है

उपायुक्त कुमार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, पैनिक होने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां काम कर रही है। महिला से संपर्क की हिस्ट्री के अनुसार विभाग काम कर रहा है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य लोगों के सैंपल की भी जांच कराई जाएगी।

महिला के घर और आसपास के क्षेत्रों को किया जाएगा सैनिटाइज

उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त महिला के घर और आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का भी काम चल रहा है। लोगों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। लोग लॉक डाउन का पालन कर वैश्विक महामारी कोरोना को हराने में सरकार और जिला प्रशासन का सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी