कसमार में किशोरियों के बीच जागरूकता अभियान

संवाद सहयोगी बहादुरपुर सहयोगिनी संस्था द्वारा शमा रिसोर्स ग्रुप फॉर वूमेन एंड हेल्थ के सह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 09:26 PM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 09:26 PM (IST)
कसमार में किशोरियों के बीच जागरूकता अभियान
कसमार में किशोरियों के बीच जागरूकता अभियान

संवाद सहयोगी, बहादुरपुर : सहयोगिनी संस्था द्वारा शमा रिसोर्स ग्रुप फॉर वूमेन एंड हेल्थ के सहयोग से बोकारो जिले के कसमार प्रखंड में किशोरी स्वास्थ्य एवं माहवारी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 200 किशोरियों के बीच दो- दो सेनेटरी पैड तथा साबुन वितरण किया गया।

कसमार प्रखंड के गर्री, तेलमूंगा, मोचरो, धधकिया, पोंडा, कमलापुर, सिलीसाड़म, सोनपुरा, सोनहर, खूंटा तथा पिपराडीह गांव की किशोरियों को महावारी तथा सेनेटरी पैड को लेकर जानकारी देते हुए सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। माहवारी के दौरान स्वच्छता तथा सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कहा कि कोविड-19 के दौरान स्वच्छता पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है तथा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने को स्वस्थ रखना है। कार्यक्रम के दौरान सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर, मंजू देवी, सूर्यमणि देवी, कुमारी किरण, सुनीता कुमारी, सबीना खातून, सीमा कुमारी, सुलेखा देवी उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी