चिन्मय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

बोकारो चिन्मय विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 May 2019 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 03 May 2019 06:30 AM (IST)
चिन्मय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
चिन्मय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

बोकारो : चिन्मय विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में नेहा बुधिया 97.6 फीसद अंक के साथ विद्यालय टॉपर रही। निशांत नयन ने 97.4 व रानी अग्रवाल ने 97.2 फीसद अंक प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में मनीष कुमार ने 97.2, महाश्वेता महेश्वरी ने 96.4, अपर्णा सरकार ने 96.2 व अदिति चौधरी ने 96.2 फीसद अंक हासिल किया। कला संकाय में कृष्णा कुमार सिंह ने 95.8, गौतम कुमार गुंजन ने 95 व साहिल बागची ने 94.6 फीसद अंक प्राप्त किए। उप प्राचार्य अशोक कुमार झा ने कहा कि कुल 166 बच्चों को 90 व इससे से अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। चिन्मय मिशन केन्द्र बोकारो की आचार्य स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, विद्यालय के अध्यक्ष की मुखोपाध्याय, प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह ने उप प्राचार्य अशोक झा, नरमेन्द्र कुमार, बृजमोहन लाल दास, चंदन कुमार सिंह, लाली सिंह, संजीव सिंह आदि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी