जीजीपीएस के रवि प्रकाश को देश में तीसरा स्थान

बोकारो : गुरु गो¨वद ¨सह पब्लिक स्कूल बोकारो के छात्र रवि प्रकाश ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 06:30 PM (IST)
जीजीपीएस के रवि प्रकाश को देश में तीसरा स्थान
जीजीपीएस के रवि प्रकाश को देश में तीसरा स्थान

बोकारो : गुरु गो¨वद ¨सह पब्लिक स्कूल बोकारो के छात्र रवि प्रकाश ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा की चमक बिखेरी है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद्, भारत सरकार की ओर से आयोजित सीएसआइआर इनोवेशन अवार्ड फॉर स्कूल चिल्ड्रेन में भाग लेकर रवि प्रकाश ने अपनी रचनात्मक व बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इनके प्रोजेक्ट बहुद्देशीय जल शुद्धिकरण तकनीक को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला।

परिषद् की ओर से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 26 सितंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। रवि प्रकाश को 30 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। विद्यालय के सचिव एसपी ¨सह ने कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास आवश्यक है। इसलिए इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विविध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का काम हो रहा है। इसका सकारात्मक नतीजा सामने आ रहा है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सचिव एसपी ¨सह व अध्यक्ष तरसेम ¨सह ने रवि प्रकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्या है जल शुद्धिकरण तकनीक

रवि प्रकाश ने बताया कि बालों में उपस्थित क्यूटीकल सेल के जरिए जल को साफ किया जा सकता है। इसमें उपस्थित अशुद्धि व सूक्ष्म जीवाणुओं को दूर किया जा सकता है। इस सेल की बनावट इस प्रकाश है कि उसका एक सतह सॉलिड ग्रिप का निर्माण करता है तो दूसरा सतह चिकना होता है। जब दो या दो से अधिक नली को जोड़ा जाता है तब बालों के चार हजार क्यूटीकल सेल मिलकर ऐसा ग्रिप तैयार करते हैं जिसका आकार बैक्टिरिया के आकार के बराकर होता है। इससे जल पूर्णत: शुद्ध हो जाता है। विद्यालय के गाइड शिक्षक सतदल चटर्जी की देखरेख में उसने यह प्रोजेक्ट तैयार किया।

chat bot
आपका साथी