पिछड़ी जातियों को भाजपा सरकार ने दिया सम्मान

बरमसिया : चंदनकियारी प्रखंड के खेदाडीह में भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा की बैठक बरमसिया मंडल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 07:03 PM (IST)
पिछड़ी जातियों को भाजपा सरकार ने दिया सम्मान
पिछड़ी जातियों को भाजपा सरकार ने दिया सम्मान

बरमसिया : चंदनकियारी प्रखंड के खेदाडीह में भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा की बैठक बरमसिया मंडल अध्यक्ष सुभाष महतो की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नारायण साव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पिछड़ा जाति मोर्चा को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ों को उचित सम्मान देने का काम किया है। ओबीसी मोर्चा की ओर से पूरे चंदनकियारी विधानसभा में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के विकास की उपलब्धियां को जनजन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी को दबाकर रखती थी। कहा कि वर्तमान समय में भारत में 65 प्रतिशत जनसंख्या पिछड़ी जाति की है। मौके पर बरमसिया मंडल के ओबीसी मोर्चा के महामंत्री के पद पर चंद्रशेखर माझी, संगठन सचिव दयाल माझी व मीडिया प्रभारी तीनकोडी गोप को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष लोकेश साहनी, बरमसिया मंडल अध्यक्ष रमण माहथा, प्रदीप माझी, ब्योमकेश ¨सह चौधरी, अशोक महतो, अजीत महतो, दिलीप दास, रोहित महतो, विजय महतो, लखी विश्वकर्मा, शिबू महतो, दीपक माझी, मुचीराम लोहार, सुभाष गोप मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी