कुप्रवृत्तियों के कारण बुरा बनता इंसान

बोकारो : आनंद मार्ग के मुख्यालय आनंद नगर में पांच दिवसीय शिक्षा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 07:23 PM (IST)
कुप्रवृत्तियों के कारण बुरा बनता इंसान
कुप्रवृत्तियों के कारण बुरा बनता इंसान

बोकारो : आनंद मार्ग के मुख्यालय आनंद नगर में पांच दिवसीय शिक्षा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन महिला आचार्या अवधूतिका आनंद रुद्रवीणा आचार्या ने अध्यात्म के बिना शिक्षा अधूरी विषय पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। कहा कि भारतीय संस्कृति आध्यात्म केंद्रित है, लेकिन लगभग 20 हजार वर्ष पुरानी इस सभ्यता को पाश्चात्य भोगवादी अपसंस्कृति के आक्रमण ने नष्ट कर दिया। मानव समाज को आर्थिक शोषण के सूक्ष्म तरीके अपनाकर युवा तथा बच्चों को गुमराह किया जा रहा है। हर एक मनुष्य को शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है और समाज का कर्तव्य है कि इसी अधिकार को ठीक से स्वीकृति दें। कहा कि कोई भी घृणा योग्य नहीं है। वह अपनी कुप्रवृत्तियों के कारण बुरा काम कर बैठता है। कहा कि मनुष्य को दंड नहीं, बल्कि उनका संशोधन करना होगा। यदि कोई यात्रा पथ में बिछड़ जाए, कभी रात में जब तेज हवा का झोंका उसकी दीपक को बुझा दे तो उसे अंधेरे में अकेले छोड़ देने की जगह उसका हाथ पकड़कर उठाना होगा।

chat bot
आपका साथी