रामगढ़ के स्क्रैप व्यवसायी की हत्या करने जा रहे चार युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बोकारो रामगढ़ के स्क्रैप व्यवसायी महेंद्र सिंह की हत्या करने जा रहे चा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:55 PM (IST)
रामगढ़ के स्क्रैप व्यवसायी की हत्या 
करने जा रहे चार युवक  गिरफ्तार
रामगढ़ के स्क्रैप व्यवसायी की हत्या करने जा रहे चार युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बोकारो : रामगढ़ के स्क्रैप व्यवसायी महेंद्र सिंह की हत्या करने जा रहे चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। गिरफ्तार चार आरोपियों में एक आ‌र्म्स सप्लायर है। इससे पिस्टल व गोलियां खरीदने वाला उद्यमी धर्मदेव सिंह के पुत्र रिंकेश विक्रम सिंह को भी पुलिस गिरफ्तार की है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, 25 जिदा गोलियां व पांच मिस फायर हुई गाली बरामद हुई है।

हत्या की योजना को अंजाम देने के पहले गिरफ्तार दो आरोपियों का संबंध बिहार के मोकामा निवासी राजेश सिंह भी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह जानकारी शुक्रवार की शाम चास थाना में एसडीपीओ पुरुषोतम सिंह ने दी। बताया कि पुलिस को गुरुवार की देर शाम सूचना मिली थी कि आइटीआइ मोड़ में मानभूम होटल के पास कुछ अपराधी जमा है। यहां यह लोग स्कार्पियो संख्या जेएच 09 एएन-1008 में बैठकर शराब पी रहे हैं। पुलिस तुरंत पहुंची और इन्हें गिरफ्तार कर ली। जोधाडीह मोड़ निवासी रौशन ठाकुर, सोलागीडीह निवासी सूरज यादव, जोधाडीह मोड़ निवासी अमित कुमार, और वास्तु विहार शिव ब्लाक निवासी रजनीश राज को यहां से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार रौशन ने पुलिस को बताया कि वह लोग बालीडीह के गोल मार्केट का रहने वाले डबलू कुमार के कहने पर रामगढ़ जा रहे थे। रामगढ़ में यह लोग स्क्रैप व्यवसायी महेंद्र सिंह की हत्या करने के लिए जाने वाले थे तभी गिरफ्तार कर लिए गए। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस डब्ल्यू की तलाश में छापेमारी की लेकिन यह नहीं मिला। इधर गिरफ्तार चार आरोपियों में सूरज आ‌र्म्स सप्लायर निकला। इसने बताया कि वह लोहांचल और को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी उद्यमी धर्मदेव सिंह के पुत्र रिकेश विक्रम सिंह का पिस्टल व पांच गोलियां बेचा है। पुलिस रिकेश को भी पिस्टल व पांचों गोलियों के साथ गिरफ्तार कर ली। सभी आरोपियों को अदालत के आदेश पर पुलिस न्यायिक हिरासत में मंडल कारा चास भेज दी। ---55 हजार रुपये में खरीदी थी पिस्टल व गोली

उद्यमी पुत्र रिकेश ने सूरज से 55 हजार रुपये में पिस्टल व गोलियां खरीदी थी। पुलिस अब इसे रिमांड पर लेकर इस बात की जानकारी लेगी कि आखिर इसने आ‌र्म्स क्यों खरीदा था और इसका वह कहां क्या करता। बताया गया कि गिरफ्तार रौशन समेत अन्य का आपराधिक इतिहास है।

---इनकी रही सराहनीय भूमिका : सूचना मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक छापेमारी टीम बनी थी इस टीम में सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार साह, चंचल कुमार, राजेश कुमार दांगी, एएसआइ सुखदेव सिंह काल्हा, एएसआइ अनिल सिंह, सिपाही मिठु दसौंधी, प्रदीप कुमार घोषाल, प्रदीप कुमार सिंह और अजय कुमार सिंह थे।

chat bot
आपका साथी