जरीडीह में उत्पात मचाने में एक आरोपित गिरफ्तार

बेरमो होली की शाम हुड़दंगियों के उत्पात के बाद व्याप्त तनाव अब जरीडीह बाजार में दूर ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 10:07 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 10:07 AM (IST)
जरीडीह में उत्पात मचाने में एक आरोपित गिरफ्तार
जरीडीह में उत्पात मचाने में एक आरोपित गिरफ्तार

बेरमो : होली की शाम हुड़दंगियों के उत्पात के बाद व्याप्त तनाव अब जरीडीह बाजार में दूर हो गया है। स्थिति सामान्य हो गई है। यहां तैनात पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया है। 13 ओराकपितों में से एक को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि गांधीनगर थाना अंतर्गत बाजार में हुड़दंगियों ने एक घर सहित पुलिस पर पथराव किया था। इसमें थाना प्रभारी सहित दो जवान घायल हो गए थे। थाना प्रभारी आरबी सिंह के आवेदन पर 13 नामजद के अलावा 40 अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। इसमें एक आरोपित गणेश केसरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस छापेमारी कर रही है। शनिवार को यहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी संतोष कुमार एवं अनिल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। कहा कि अब स्थिति नियंत्रित है। उसके बाद जरीडीह बाजार के अलग-अलग स्थानों में 36 घंटे से तैनात पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया। पूरे बाजार में शांती का माहौल कायम हो गया है। सभी दुकानें पहले की तरह खुली थी।

chat bot
आपका साथी