गुरु नानक ने आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश

बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर दो सी स्थित गुरुद्वारा में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा में सिख समुदाय के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने ग्रंथी के साथ यहां मत्था टेका।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 06:28 AM (IST)
गुरु नानक ने आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश
गुरु नानक ने आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर दो सी स्थित गुरुद्वारा में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा में सिख समुदाय के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने ग्रंथी के साथ यहां मत्था टेका। सम्मानित अतिथि बोकारो इस्पात संयंत्र के सीईओ पवन कुमार सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने समाज को दिशा प्रदान किया। आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। कोई ऊंच-नीच व अमीर-गरीब का भेदभाव नहीं रखे तो हमारा देश पहले सोने की चिड़िया था, वैसा ही सोने की चिड़िया हो जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने लोगों को सत्य एवं सद्भाव का संदेश दिया। मानवता के रिश्ते की अहमियत से परिचित कराया। गुरु नानक देव ने ऊंच-नीच, भेदभाव व जाति-पांति का विरोध किया। उनके आदर्शो को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

अध्यक्ष जीएस बिद्रा ने कहा कि गुरु नानक के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। 12 नवंबर को चास गुरुद्वारा में गुरु नानक देव की 550वी जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कश्मीर के कथा वाचक लखविदर सिंह जम्मू वाले ने गुरु नानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कथा के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान दिया। अंत में श्रद्धालुओं ने लंगर छका।

मौके पर पीएस बेदी, सचदेवा, गुरमेल सिंह बंटी, राम सिंह, दर्शन सिंह, यशपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

गुरु नानक के आदर्शो को अपनाएं: चास गुरुद्वारा में गुरु नानक देव की जयंती को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली, जो नगर के विभिन्न मोहल्ले से गुजरते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान लोगों को गुरु नानक के संदेश से परिचित कराया गया। चास के एसडीओ विजय कुमार ने गुरु नानक के आदर्श को अपनाना चाहिए। इससे समाज का स्वरूप निखरेगा। सरदार तरसेम सिंह ने भी गुरु नानक की जीवनी पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी