सऊदी अरब में फंसे 41 मजदूरों की घर वापसी के प्रयास तेज

गोमिया (बेरमो) : सऊदी अरब में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल वापस लाने को लेकर राज्य के जल सं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Jul 2018 03:29 AM (IST) Updated:Thu, 05 Jul 2018 03:29 AM (IST)
सऊदी अरब में फंसे 41 मजदूरों की घर वापसी के प्रयास तेज
सऊदी अरब में फंसे 41 मजदूरों की घर वापसी के प्रयास तेज

गोमिया (बेरमो) : सऊदी अरब में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल वापस लाने को लेकर राज्य के जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ-साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि सऊदी अरब में फंसे 41 मजदूरों में से 25 गिरिडीह जिले के, 12 हजारीबाग के और 3 बोकारो जिले के हैं। इन मजदूरों को 8 महीनों से वेतन नहीं मिला है। भोजन का भी अभाव बना हुआ है। मजदूरों की स्थिति ठीक नहीं है। मजदूरों के परिजन घबराए हुए हैं। उन्होंने फंसे मजदूरों के अलग-अलग पासपोर्ट नंबरों का भी उल्लेख अपने पत्र में किया है।

बता दें कि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ.लंबोदर महतो ने मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी से मिलकर फंसे मजदूरों की घर वापसी कराने का आग्रह किया।

chat bot
आपका साथी