कसमार में महिला ने की आत्महत्या

संवाद सहयोगी कसमार कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव निवासी रोहित प्रसाद नायक की 33 वषी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 11:03 PM (IST)
कसमार में  महिला ने की आत्महत्या
कसमार में महिला ने की आत्महत्या

संवाद सहयोगी, कसमार : कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव निवासी रोहित प्रसाद नायक की 33 वर्षीय पत्नी सोनी देवी ने मंगलवार को सुबह घर के बगल स्थित गोशाला में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। रांची जिला के गिजोठाकुर गांव निवासी सोनी के पिता लखन साव ने सोनी की ननंद शीला देवी एवं जरीडीह थाना क्षेत्र के अराजू निवासी संतोष साव के खिलाफ अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप कसमार थाना में लगाया है।

बताया जाता है कि सोनी के ननद शीला देवी के माध्यम से संतोष साव से संपर्क हुई थी। इसके बाद संतोष साव से सोनी देवी की हमेशा मोबाइल से बातचीत होते रहती थी। मंगलवार सुबह 6 बजे तक महिला की मोबाइल से संतोष साव की बातचीत हुई है। परिजनों के अनुसार इससे पूर्व भी सोनी ने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। कसमार थाना में संतोष एवं शीला के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मृतका का 13 साल एवं 14 साल के दो बच्चे हैं।

chat bot
आपका साथी