बच्चों के आकर्षक रुप सज्जा ने मन मोहा

बोकारो : दी दीक्षा प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयुक्त निदेशक नूतन व र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jul 2017 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jul 2017 07:40 PM (IST)
बच्चों के आकर्षक रुप सज्जा ने मन मोहा
बच्चों के आकर्षक रुप सज्जा ने मन मोहा

बोकारो : दी दीक्षा प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयुक्त निदेशक नूतन व रश्मि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयुक्त निदेशक नूतन ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव जारी है। ऐसे में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना आवश्यक है। इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है। इसका बेहतर नतीजा आ रहा है। विद्यार्थी सफलता की राह पर अग्रसर हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने परी, श्रीकृष्ण के अलावा अन्य देवी, देवताओं का रुप धर लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

chat bot
आपका साथी