चित्रगुप्त पूजा कमेटी गठित

संस, संडेबाजार (बेरमो) : स्थानीय दुर्गा मंडप में चित्रांश परिवार के सदस्यों ने श्री चित्रगुप्त पू

By Edited By: Publish:Fri, 28 Oct 2016 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 28 Oct 2016 01:01 AM (IST)
चित्रगुप्त पूजा कमेटी गठित

संस, संडेबाजार (बेरमो) : स्थानीय दुर्गा मंडप में चित्रांश परिवार के सदस्यों ने श्री चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से करने का निर्णय लिया है। सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में सचिव मुन्ना सिन्हा, कोषाध्यक्ष विनय सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्यों में गोरख प्रसाद सिन्हा, सतीश चंद्रा, महेन्द्र कुमार सिन्हा, नीरज सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, बुचुन सिन्हा, संजय सिन्हा, संतोष वर्मा, रवीन्द्र सिन्हा, गोपाल सिन्हा आदि को शामिल किया गया है। इस दौरान गत वर्ष के आय व्यय का व्यौरा गोरख प्रसाद सिन्हा ने प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी