दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

फुसरो / सण्डेबाजार (बेरमो) : गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चार नंबर मुख्य सडक पर गुरूवार की रात दो ब

By Edited By: Publish:Thu, 25 Aug 2016 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2016 10:30 PM (IST)
दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

फुसरो / सण्डेबाजार (बेरमो) : गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चार नंबर मुख्य सडक पर गुरूवार की रात दो बाइक की भिडंत में तीन युवक घायल हो गए। घायलों में चलकरी बस्ती के विकास कुमार शर्मा, मनोज शर्मा व गोपाल नायक शामिल हैं। घटना के पश्चात स्थानीय लोगों ने तीनों को घायल अवस्था में रिजनल अस्पताल करगली पहुंचाया। जहां मनोज शर्मा व गोपाल नायक को इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल ढोरी रेफर किया गया। जबकि विकास को प्राथमिक इलाज के बाद बीजीएच रेफर कर दिया गया। इधर केंद्रीय अस्पताल ढोरी में भी इलाज के बाद मनोज व गोपाल को गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को बीजीएच रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चार नंबर पेट्रोल पंप के समीप मुख्य सड़क पर बाइक जेएच09सी-6165 की टक्कर दूसरी बाइक जेएच09वी-6076 के साथ हो गयी। दोनों बाइकों में सवार तीन लोगों को गंभीर चोट आयी। घटना की सूचना पाकर गांधीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है। घायलों में विकास शर्मा व मनोज शर्मा चलकरी मुखिया निशा देवी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी