लकवाग्रस्त लोगों का मुफ्त उपचार

फुसरो : विश्व लकवा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आस्था रिहैब सेंटर फुसरो में दो दिवसीय निश्शुल्क उपचार

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 06:57 PM (IST)
लकवाग्रस्त लोगों का मुफ्त उपचार

फुसरो : विश्व लकवा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आस्था रिहैब सेंटर फुसरो में दो दिवसीय निश्शुल्क उपचार शिविर का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन संस्था के सचिव रविशंकर सिंह ने किया। पहले दिन डॉ. शशिकांत सिंह ने करीब दो दर्जन लकवाग्रस्त लोगों का उपचार किया। साथ ही लोगों को बताया कि लकवा कैसे होता है। इससे बचाव कैसे किया जाए और यदि हो जाए तो किन-किन बातों का ध्यान रखा जाए।

उन्होंने बताया कि जब एक या उससे अधिक मांसपेशियां काम करना बंद कर देती हैं, तब उस अंग का हिलना-डुलना संभव नहीं हो पाता। ऐसी ही स्थिति में लकवा होता है। इसके प्रभाव से अंग सुन्न पड़ जाते हैं। सुबह के समय यह अधिक प्रभावी होता है।

सहायक चिकित्सक रविकांत सिंह ने बताया कि हाई ब्लडप्रेशर, शुगर, टेंशन आदि के कारण लकवा होने की संभावना बढ़ जाती है। विश्व में प्रति 3 मिनट पर 4 व्यक्ति लकवा से ग्रसित होते हैं जिनमें एक की मौत हो जाती है। एक वर्ष में करीब 70 लाख लोग लकवा के शिकार होते हैं। यह हार्टअटैक और कैंसर के बाद मृत्यु का तीसरा प्रमुख कारण साबित हो रहा है। आस्था रिहैब सेंटर में इस साल अब तक करीब 114 लकवा पीड़ित का इलाज किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी