दीप पर्व में पर्यावरण का रखें ख्याल

बोकारो : रणविजय स्मारक महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कालेज

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 06:03 AM (IST) Updated:Mon, 20 Oct 2014 08:02 PM (IST)
दीप पर्व में पर्यावरण का रखें ख्याल

बोकारो : रणविजय स्मारक महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कालेज की सचिव भारती सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दीप पर्व में पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि पटाखे जलाने से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। हमें पारंपरिक तरीके से दीपावली मनाना चाहिए। इसके लिए बच्चों को प्रेरित करना चाहिए। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ.परिंदा सिंह ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली व घरौंदा बनाया। दीप सज्जा प्रतियोगिता में कौशल का प्रदर्शन किया।

रंगोली प्रतियोगिता में पिंकी अव्वल रही। जयंती ने दूसरा व शीतल ने तीसरा स्थान हासिल किया। दीप सज्जा प्रतियोगिता में सपना, रेणुका व पूजा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। अंत में सचिव भारती सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी