नियम तोड़ने वालों की जगह समिति में नहीं

बोकारो : विस्थापित स्लैग कंपार्टमेंट समिति की बैठक अध्यक्ष रघुनाथ महतो की अध्यक्षता में रविवार को हु

By Edited By: Publish:Sun, 19 Oct 2014 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 19 Oct 2014 07:11 PM (IST)
नियम तोड़ने वालों की जगह समिति में नहीं

बोकारो : विस्थापित स्लैग कंपार्टमेंट समिति की बैठक अध्यक्ष रघुनाथ महतो की अध्यक्षता में रविवार को हुई। मौके पर उन्होंने कहा कि समिति झारखंड सरकार से निबंधित है और इसके कुछ नीति व नियम है। समिति के कुछ पदाधिकारी समिति के नियम के खिलाफ कार्य कर रहे थे। उन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। आगे भी समिति के विरुद्ध काम करने वालों को बाहर कर दिया जायेगा। समिति से विस्थापित स्लैग कम्पार्टमेंट समिति (प्रभावित) का कोई लेना देना नहीं है। समिति विस्थापितों के नियोजन के प्रति अपना कार्य कर रही है और आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। समिति विस्थापित हितों की रक्षा के लिए आंदोलनरत है। इस अवसर पर समिति का विस्तार किया गया, जिसमें अध्यक्ष रघुनाथ महतो, कार्यकारी अध्यक्ष दीपू मोदी, वरीय उपाध्यक्ष गुलेज मिश्रा, उपाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार महतो, उमेश कुमार, किशुन महतो, जय प्रकाश कुमार महतो, मितन महतो, गंगाधर महतो, प्रधान महासचिव राजेश मिश्रा, महासचिव फुलेश्वर महतो, सचिव सहदेव महतो, प्रवक्ता रियाज अंसारी, मीडिया प्रभारी समरेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष कामेश्वर महतो, संगठन मंत्री मुरारी सिंह को मनोनीत किया गया।

chat bot
आपका साथी