इलेक्ट्रोस्टील प्रबंधन के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन

तालगड़िया : इलेक्ट्रोस्टील के खिलाफ आंदोलन स्थगित किया गया है, बंद नहीं। लोगों से अपील है कि धैर्य व

By Edited By: Publish:Sun, 19 Oct 2014 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Oct 2014 07:00 PM (IST)
इलेक्ट्रोस्टील प्रबंधन के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन

तालगड़िया : इलेक्ट्रोस्टील के खिलाफ आंदोलन स्थगित किया गया है, बंद नहीं। लोगों से अपील है कि धैर्य व सब्र से काम लें। आजसू पार्टी इलेक्ट्रोस्टील प्रबंधन व दलालों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

यह कहना है चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक का। वे चास प्रखंड के बांधडीह में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। कहा कि कुछ लोग आंदोलन को बेचने की अफवाह फैला रहे हैं परंतु वे बिकाऊ नहीं टिकाऊ हैं। विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यो को गति दी गयी। कहा कि सम्मेलन के बहाने काम का हिसाब देने आया हूं। चंदनकियारी में हुए कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। विधायक ने कहा कि पूरे राज्य में चंदनकियारी एक मात्र विधानसभा क्षेत्र है जहां लगभग साढ़े चार वर्ष में चार सौ करोड़ से अधिक का विकास कार्य हुआ। चंदनकियारी की जनता उनके विकास कार्यो का समर्थन करेगी। समस्या अनेक हैं पर समय सीमित है, फिर भी मौका मिला तो आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना संकल्प होगा। इसके पूर्व चंदाहा में विधायक ने पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। यहां करीब विभिन्न दल के कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर नारायण चौबे, मनपूरन हाजरा, परशुराम महतो, महादेव माहथा, निमाई गोप, सब्बीर अंसारी, प्राचार्य मोइन अंसारी, पार्थ सारथी दुबे, इस्लाम अंसारी, विकास रजक, नंदलाल महतो, अश्रि्वनी माहथा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर रामडीह में भी विनोद बिहारी महतो जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।

chat bot
आपका साथी