संयंत्र में अग्निसुरक्षा सबका दायित्व

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 09:19 PM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 09:19 PM (IST)
संयंत्र में अग्निसुरक्षा सबका दायित्व

बोकारो : बीएसएल में अग्नि निवारण सप्ताह का समापन शनिवार को मानव संसाधन विकास केंद्र में सीईओ अनुतोष मैत्रा की अध्यक्षता में हुआ। आरंभ में बोकारो इस्पात विद्यालय-3ए की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। इसके बाद अग्निसुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों पर एक फिल्म प्रदर्शित की गयी। महाप्रबंधक आरके त्रिपाठी ने आगंतुकों का स्वागत किया। फिर फायर मैनेजमेंट पर तैयार की गयी हैंडबुक का विमोचन किया गया।

सीईओ मैत्रा ने अग्निशमन सेवाएं विभाग की महत्ता को रेखाकित करते हुए संयंत्र के विभिन्न शॉप्स में फायर कारकों की पहचान किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अग्निसुरक्षा की दृष्टि से सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए फायर सेफ्टी कप्तान की भूमिका भी बतायी।

उन्होंने अग्निशमन विभाग की ओर से प्रकाशित हैंडबुक की सराहना करते हुए अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान को नियमित रूप से जारी रखने का संदेश दिया। अन्य अधिकारियों ने भी अग्निसुरक्षा की महत्ता को रेखाकित करते हुए सुरक्षा उपकरणों के बेहतर रखरखाव, गृहसज्जा एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। अग्निसुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मौके पर अधिशासी निदेशक एस दासगुप्ता, शीताशु प्रसाद, ए बंदोपाध्याय, रवि वर्मा एम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी