निश्शक्तों का सहयोग पुनीत कार्य

By Edited By: Publish:Sun, 05 May 2013 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2013 09:24 PM (IST)
निश्शक्तों का सहयोग पुनीत कार्य

कथारा : भारत विकास परिषद की ओर से बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी स्टेशन क्लब मे रविवार को निश्शक्त सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यहां निश्शक्तों के बीच 5 ट्राईसाइकिल, 4 व्हील चेयर व कई कृत्रिम अंग वितरण किया गया। भारत विकास परिषद के पटना स्थित अस्पताल से आए चिकित्सकों ने कृत्रिम अंग विकलांगों को लगाया। कृत्रिम अंग की मापी पिछले 7 अप्रैल को यहां आयोजित शिविर में ली गई थी।

परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रामाधार झा एवं डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट के परियोजना प्रधान गिरीश प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण एपी सिंह ने देते हुए परिषद के कार्यकलापों का उल्लेख किया।

वहीं मुख्य अतिथि श्री झा ने बताया कि देश के 70 प्रतिशत निश्शक्तों का उपचार ठीक ढंग से नहीं हो पाता है। निश्शक्तों को हरसंभव सहयोग देना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। परियोजना प्रधान श्री सिंह ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है।

यहां परिषद की महिला विंग की प्रांतीय अध्यक्ष सरिता सिन्हा, परिषद के प्रांतीय सचिव पीके अम्बष्ट व डॉ. आर द्विवेदी ने भी संबोधित किया। मौके पर एनपी सिन्हा, बालमुकुंद प्रजापति, राजेन्द्र राम, कमलेश कुमार झा, एलबी शर्मा, एपी मेहता, एसएन झा, ए. तिवारी, अनिल मिश्रा, भरत यादव, प्रमोद सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। संचालन राजीव रंजन व धन्यवाद ज्ञापन एसपी सिंह ने किया।

बॉक्स मैटर

कैंसर रिलीफ फंड समिति गठित

कथारा : बोकारो थर्मल स्टेशन क्लब में भारत विकास परिषद व लायंस क्लब ने संयुक्त बैठक कर कैंसर रिलीफ फंड समिति का गठन किया। जिसमें संरक्षक बीटीपीएस के परियोजना प्रधान जीपी सिंह, ए प्लांट के मुख्य अभियंता जी झा, अध्यक्ष डॉ. आर द्विवेदी, उपाध्यक्ष एसबी सिंह, सचिव योगेंद्र गिरि उर्फ बाबूलाल गिरि, संयुक्त सचिव बाल मुकुंद प्रजापति, कोषाध्यक्ष एनपी सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य बीडी साहू, पीके अंबष्टा, डॉ. एन मोइत्रा, डॉ. एच कुमार सहित 12 सदस्यी कमेटी का गठन किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी