पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

संवाद सहयोगी ऊधमपुर पंचैरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता महिला क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 02:01 AM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 02:01 AM (IST)
पेड़ से लटकता मिला महिला का शव
पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर :

पंचैरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता महिला का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर मिला। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह गांव के लोगों ने एक महिला का शव पेड़ से लटकता देखा तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना महिला के परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर पंचैरी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर महिला के परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक महिला की पहचान पोली देवी 32 पत्नी गंर्धव सिंह निवासी पंचैरी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऊधमपुर

chat bot
आपका साथी