महिलाओं को बताया ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़

जागरण संवाददाता ऊधमपुर ऊधमपुर जिला के भागों की तरह जिला मुख्यालय पर भी वीरवार को ऊ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 07:13 AM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 07:13 AM (IST)
महिलाओं को बताया ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़
महिलाओं को बताया ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर :

ऊधमपुर जिला के भागों की तरह जिला मुख्यालय पर भी वीरवार को ऊधमपुर में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया गया

डीसी दफ्तर के कांफ्रेस हाल में मुख्य कृषि अधिकारी सतीश भगत की देखरेख में आयोजित राष्ट्रीय महिला किसान दिवस कार्यक्रम में सीपीओ उधमपुर राजीव भूषण मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करने के बाद मुख्य मेहमान ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में विभिन्न आय सृजन गतिविधियों को शुरू करने के प्रति जागरूकता और इस काम के लिए महिला किसानों को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कृषि और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में महिलाओं के योगदान पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि देश में महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने महिला किसानों से खेती और अन्य संबद्ध गतिविधियों को बनाए रखने और कृषि-उद्यमियों के स्तर तक खुद को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर उधमपुर रमेश रैना, क्लस्टर हेड जेएंडके बैंक राजेश गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी, सज्जाद बशीर सोम्बरिया ने भी महिला के सशक्तीकरण के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं पर जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से प्रगतिशील महिला किसानों और कृषि विभाग के फील्ड कर्मचारियों के बीच प्रशंसा पत्र वितरित किए।

chat bot
आपका साथी