सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी से जनता को जोड़ें : रैना

जागरण संवाददाता ऊधमपुर देश और भाजपा को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 09:44 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 09:44 AM (IST)
सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी से जनता को जोड़ें : रैना
सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी से जनता को जोड़ें : रैना

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : देश और भाजपा को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही जनता को भाजपा के साथ जोड़ा जाए। कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना ने पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्यातिथि कही। उनके साथ सह प्रभारी संगठन अरुण छिब्बर विशेष रूप से शामिल थे।

इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक हर तीन माह बाद

प्रदेश कार्यकारिणी के एक सप्ताह बाद जिला केंद्रों पर की जाती है।

ऊधमपुर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना ने जनता को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने बड़ी संख्या में वोट देकर उधमपुर को देश के पहले संसदीय क्षेत्र में ला दिया है। उन्होंने सदस्यता के माध्यम से तमाम जनता को भाजपा के साथ जोड़ कर देश तथा भाजपा और मजबूत करने की बात कही।

जिला प्रधान राकेश गुप्ता ने सभी जिलों में कार्यकारिणी बैठकों के होने के बावजूद रविद्र रैना ने ऊधमपुर में आने को प्राथमिकता देने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने अधिक से अधिक सदस्य बना कर भाजपा को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। बैठक में भाजपा नेता सोम राज खजूरिया, पूर्व विधायक दीनानाथ भगत, पूर्व विधायक आरएस पठानिया, जिला महासचिव अमित शर्मा, विकास कोंगड़ा, प्रदेश सचिव पूर्ण चंद, मंडल प्रधान चुन्नीलाल, करनैल सिंह, राजेंद्र शर्मा, विकास, भूषण, महेश, विकास पच्याला, रतन शर्मा, नगर परिषद ऊधमपुर के उपाध्यक्ष सुरिद्र सिंह खालसा, मक्खन लाल और माणिक गुप्ता के अलावा युवा मोर्चा के प्रधान अखिल पराशर, महिला मोर्चा की गीता शर्मा, किसान मोर्चा के संसार सिंह जमवाल, एससी मोर्चा के मोहन द्राही शामिल थे। सुभाष शर्मा, राकेश खजूरिया, जगदीश शर्मा, मोनू शर्मा, राहुल गुप्ता, संजय वर्मा, राज ठंडा, नेहा वर्मा, मानिक सिंह, नरेश भगत, नरेश शर्मा, राधेश्याम, बेअंत गुप्ता इत्यादि भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी