वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : किश्तवाड़ से बाटा के लिए जा रहा लोड कैरियर सिद्धि गाव के पास गहरी ख

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 01:42 AM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 01:42 AM (IST)
वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल
वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : किश्तवाड़ से बाटा के लिए जा रहा लोड कैरियर सिद्धि गाव के पास गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल किश्तवाड़ में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ से शुक्रवार शाम को पाच बजे के करीब लोड कैरियर नंबर जेके 17-1772 बाटा गाव के लिए जा रहा था कि सिगदी के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग इकटठे हो गए और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को खाई से निकालकर वाहनों में डालकर रात 8:30 बजे के करीब जिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहा उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

घायलों की पहचान बशीर अहमद पुत्र करीम अहमद, युसूफ पुत्र रशीद, हाजी गुलाम रसूल पुत्र अहद चौपान, मुहम्मद इकबाल पुत्र अजीज हुसैन, शब्बीर अहमद पुत्र अब्दुल लतीफ, ब्रह्मा पुत्र रोशन लाल सभी निवासी बाटा के रूप में हुई है।

chat bot
आपका साथी