धूप भी निकली और बारिश भी हुई, सर्दी रही बरकार

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : मौसम का मिजाज शनिवार को भी बिगड़ा ही रहा। सुबह बारिश हुई तो दोपहर में धूप ख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 01:55 AM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 01:55 AM (IST)
धूप भी निकली और बारिश भी हुई, सर्दी रही बरकार
धूप भी निकली और बारिश भी हुई, सर्दी रही बरकार

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : मौसम का मिजाज शनिवार को भी बिगड़ा ही रहा। सुबह बारिश हुई तो दोपहर में धूप खिली। इसके बाद फिर से आसमान में बादल छाए। मगर इसके बाद मौसम में सुधार होने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मौसम साफ होगा।

बुधवार से शुरु हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होती रही। बीच बीच में हल्की बर्फबारी भी हुई। मगर बारिश के कारण बर्फ टिक नहीं पाई। मगर बारिश और बर्फबारी से सर्दी के तेवर तल्क बने रहे और सर्दी अपना अहसास कराती रही।

दोपहर को बादल छंटने शुरु हो गए और धूप भी निकली। लेकिन इसके बाद फिर से बादल छाए और हल्की बारिश की। रुक रुक कर हुई बारिश के बाद शाम के बाद तेज रफ्तार हवा चली और इसके साथ ही बादल छंटने शुरु हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मौसम साफ होने लगेगा और धूप निकलेगी।

मौसम विभाग ने शनिवार को न्यूनतम तापमान तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दोनों ही तापमान में पिछले दिन के मुकाबले तकरीबन दो डिग्री की गिरावट आने से सर्दी ने लोगों को परेशान किया।

chat bot
आपका साथी