Jammu Kashmir: गुलाम अहमद मीर ने कहा- जनता पर टैक्स पर टैक्स लाद रही भाजपा सरकार

महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस की रैली जम्मू मार्ग से होकर कटड़ा के काउंटर नंबर दो अंतरराज्यी बस अड्डे पर पहुंची। यहां पर पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस के अन्य नेता रजनीश शर्मा अमित डोगरा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Edited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 08:49 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 09:11 AM (IST)
Jammu Kashmir: गुलाम अहमद मीर ने कहा- जनता पर टैक्स पर टैक्स लाद रही भाजपा सरकार
जम्मू कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन लिया है तो वहीं राज्य के टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं।

संवाद सहयोगी, कटड़ा : पेट्रोल -डीजल, रसोई गैस सहित खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने आधार शिविर कटड़ा में वीरवार को रैली निकाली। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अच्छे दिन के सपने दिखाने वाली मोदी सरकार लोगों पर टैक्स पर टैक्स लाद रही है। इससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि देशभर की जनता महंगाई के विरोध में सड़कों पर है, लेकिन सरकार अंकुश लगाने के बजाय महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ाती ही जा रही है।

वही इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के समर्थक गुट के नेता अनुपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों पर टैक्स पर टैक्स लादकर जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही जम्मू कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करेगी। भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ धोखा किया है। एक ओर जम्मू कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन लिया है तो वहीं राज्य के टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं।

ऐसे में जम्मू कश्मीर की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। मीर ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा हिंदू मुसलमान बांटकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। विकास करना तो दूर भाजपा ने लोगों को टैक्स के जाल में फंसा दिया है। भाजपा देश के गरीबों के बजाय अमीरों के घर भर रही है। भाजपा ने अपने शासनकाल में लोगों पर टोल टैक्स, एलपीजी टैक्स, पेट्रोल टैक्सी, डीजल टैक्स, रोड टैक्स आदि लाद दिया है। कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है।

वहीं कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रमन भल्ला, मूलाराम प्रदेश, कांग्रेस सेवा दल के प्रधान राजेश सधोत्रा, बलवान सिंह,अम्बरीष मगोत्रा, युवा प्रधान उदय सिंह, कांग्रेस महिला प्रधान तमन्ना हीर, पार्षद रवि नाग, सोनू ठाकुर आदि ने भी भाजपा की नीतियों की कड़ी निंदा की। महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस की रैली जम्मू मार्ग से होकर कटड़ा के काउंटर नंबर दो अंतरराज्यी बस अड्डे पर पहुंची। यहां पर पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस के अन्य नेता रजनीश शर्मा, अमित डोगरा, पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत,मदन डोगरा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी