शहर में धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी पर्व

जागरण संवाददाता ऊधमपुर वसंत पंचमी पर्व श्रद्धा व पारंपरिक तरीके से बनाया गया। मंदिरों में ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 02:40 AM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 06:18 AM (IST)
शहर में धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी पर्व
शहर में धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी पर्व

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : वसंत पंचमी पर्व श्रद्धा व पारंपरिक तरीके से बनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजन हुए और शिक्षण व अन्य संस्थाओं की ओर से वसंत पंचमी पर समारोह आयोजित हुए। लोगों ने घरों में पीले रंग के पकवान बनाए साथ ही पीले रंग के वस्त्र भी धारण किए।

पावन देविका परिसर में लोगों ने स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना की। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन भी मंदिरों में किया गया। शारिका माता मंदिर, शारदा माता मंदिर गंगेडा सहित अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजन हुए।

इसके अलावा ऊधमपुर के भास्कर डिग्री कॉलेज में वसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्याíथयों व शिक्षकों व स्टाफ ने हवन के साथ की। इस अवसर पर सभी को वसंत पंचमी का महत्व बताया गया।

जागृति वृद्धा एवं बाल आश्रम की ओर से भी आश्रम का स्थापना दिवस एवं वसंत पंचमी उत्सव मनाया। संस्था के चेयरमैन डॉ.रतन चंद नागर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एसएसपी ऊधमपुर राजीव पांडेय मुख्य मेहमान थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाने के साथ की गई। इस अवसर पर डॉ. नागर जागृति संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी राजीव पांडेय और पैंथर्स प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ऊधमपुर बलवंत सिंह मनकोटिया, नप अध्यक्ष डॉ.जोगेश्वर गुप्ता, डॉ.आदर्श प्रकाश गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने संस्था द्वारा बेसहारा बुजुर्गों और बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी को बड़ों का आदर करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे। ऊधमपुर के भारतीय विद्या मंदिर स्कूल ऊधमपुर में बसंत पंचमी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल की प्रिसिपल रेणु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भारती शिक्षा समिति की जिला इकाई के अध्यक्ष सुनील बडेयाल, अरुण गुप्ता व अनिल अरोड़ा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी