चंद्रकांत शर्मा को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी ऊधमपुर सोमवार को चबूतरा बाजार स्थित संघ कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 06:31 AM (IST)
चंद्रकांत शर्मा को दी श्रद्धांजलि
चंद्रकांत शर्मा को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर: सोमवार को चबूतरा बाजार स्थित संघ कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के नेता चन्द्रकान्त शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अनम, राजेन्द्र,अश्वनी और विकास की तरफ से उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया कि वे कितने देशभक्त थे। कितने जुझारू कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने कहा कि संघ में उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि यह आतंकी कितनी भी कोशिशें कर ले, जो काम संघ ने भारत को विश्व गुरु बनाने का लिया है वह पूरा होकर ही रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों द्वारा गायत्री मंत्र के जाप के साथ पुष्प अर्पित करके श्रदांजलि दी गई।

इस मौके पर मुख्य संघ अधिकारी जैसे रवि, पंकज, रोहित के अलावा अन्य स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

chat bot
आपका साथी