कटड़ा पुलिस के दो जवान पदोन्नत

संवाद सहयोगी कटड़ा पुलिस में पदोन्नत हुए दो जवानों को एएसपी नरेश सिंह व एसडीपीओ विवेक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 09:37 AM (IST)
कटड़ा पुलिस के दो जवान पदोन्नत
कटड़ा पुलिस के दो जवान पदोन्नत

संवाद सहयोगी, कटड़ा : पुलिस में पदोन्नत हुए दो जवानों को एएसपी नरेश सिंह व एसडीपीओ विवेक शेखर ने रैंक लगाकर सम्मानित किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस में अपनी बेहतर सेवाओं के लिए पदोन्नत हुए हेड कांस्टेबल सत्यपाल शर्मा व कांस्टेबल महेश चंद्र को सारी ओपचारिकताएं पूरी करने व पुलिस रीति-रिवाज से एसएसपी नरेश सिंह ने रैंक पहनाया और बधाई देने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदोन्नत हुए दोनों जवानों का कहना था कि वह आगे भी पूरे तन-मन-धन के साथ पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी