टाइलों से बनी गली लोकार्पित

जागरण संवाददाता ऊधमपुर वार्ड पांच में वीरवार को दो लाख रुपये की लागत से निर्मित गली लोकाि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 12:49 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 12:49 AM (IST)
टाइलों से बनी गली लोकार्पित
टाइलों से बनी गली लोकार्पित

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : वार्ड पांच में वीरवार को दो लाख रुपये की लागत से निर्मित गली लोकार्पित की गई। दो पैलेस को जाने के साथ गली सलाथिया चौक तक जाती है। जिससे गली का प्रयोग करने वालों को काफी सुविधा होगी।

वार्ड की पार्षद सुलक्षणा मगोत्रा ने वार्डवासियों की मौजूदगी में गली का उद्घाटन कर इसे लोगों को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि गली के निर्माण पर तकरीबन दो लाख लागत आई है। गली का निर्माण इंटरलॉक टाइलों से किया गया है। उन्होंने बताया कि इस गली में दो पैलेस स्थित है। यहां अकसर छोटे मोटे समारोह होते हैं। इसके साथ ही यह सलाथिया चौक की तरफ जाती है। जिस वजह से इस गली का रोजाना बड़ी संख्या में वार्डवासी व अन्य लोग इस्तेमाल करते हैं। कई वर्षों से रखरखाव के अभाव में गली की हालत बेहद खस्ता हो गई थी। जिस वजह से लोगों को परेशानी होती थी।

लोगों की इस समस्या को हल करने के लिए इस गली का निर्माण कराया गया। जिसके बाद आज इसे लोकार्पित किया गया है। गली बनने से वार्ड के लोगों व अन्य लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर मौजूद वार्ड वासियों ने पार्षद के काम की सराहना की। वार्ड के लोगों ने कहा कि पार्षद बनने के बाद से वार्ड पार्षद लगातार वार्ड का विकास कर लोगों की समस्याओं को हल करने का काम कर रही है। लोगों की समस्या का प्राथमिकता से समाधान कराना ही उनका मकसद है। वार्ड में जो भी लोगों के समक्ष समस्याएं पेश का रही हैं उनका जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी