रामलीला में राक्षसो की पिटाई पर खूब बजी तालियां

श्री दुर्गा नाटक मंडली रियासी द्वारा स्थानीय ओपन एयर थियेटर में आयोजित रामलीला मंचन में अशोक वाटिका दृश्य की शानदार प्रस्तुति की गई। शुक्रवार रात को रामलीला की शुरुआत डीएसपी हेड क्वार्टर तथा एसएचओ रियासी सुमित शर्मा ने दीप जलाकर की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:34 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:34 AM (IST)
रामलीला में राक्षसो की पिटाई पर खूब बजी तालियां
रामलीला में राक्षसो की पिटाई पर खूब बजी तालियां

संवाद सहयोगी, रियासी : श्री दुर्गा नाटक मंडली रियासी द्वारा स्थानीय ओपन एयर थियेटर में आयोजित रामलीला मंचन में अशोक वाटिका दृश्य की शानदार प्रस्तुति की गई। शुक्रवार रात को रामलीला की शुरुआत डीएसपी हेड क्वार्टर तथा एसएचओ रियासी सुमित शर्मा ने दीप जलाकर की।

सबसे पहले लोगों की पुरजोर मांग पर एक बार फिर कोरोना रूपी राक्षस के संहार की झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें दर्शाया गया कि देवी के रूप में महिला डॉक्टर शस्त्र रूपी इंजेक्शन से कोरोना राक्षस का संहार कर रही है। इसमें दक्षायणी बनाथिया डॉक्टर माता के स्वरूप में नजर आई। उसके बाद राम लक्ष्मण के साथ हनुमान जी की झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी के बाद सूरज कौशल शास्त्री ने उपस्थित भक्तों को राम के भजनों से निहाल किया। अंत में अशोक वाटिका दृश्य का मंचन किया गया। इसमें दर्शाया गया कि हनुमान ने सीता का पता लगाने के लिए लंका में अशोक वाटिका में पहुंचते हैं और सीता को भगवान राम की निशानी अंगूठी सौंपने के बाद अशोक वाटिका को तहस-नहस करने के साथ ही राक्षसों की पिटाई कर उन्हें यमलोक पहुंचाया। दर्शकों ने इस दृश्य पर तालियां बजाकर हनुमान के जयघोष लगाए। कलाकार नरेंद्र ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया जबकि सीता बनी दीपाली तथा मेघनाद बने आकाश शर्मा के अभिनय की भी लोगों ने खूब सराहना की।

chat bot
आपका साथी