बादलों ने सर्दी का कराया एहसास

संवाद सहयोगी ऊधमपुर शुक्रवार देर रात छाए बादलों ने शनिवार को भी आसमान पर अपना डेर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 09:53 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 09:53 AM (IST)
बादलों ने सर्दी का कराया एहसास
बादलों ने सर्दी का कराया एहसास

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : शुक्रवार देर रात छाए बादलों ने शनिवार को भी आसमान पर अपना डेरा जमाए रखा।सूर्य देवता के दर्शन लोग नहीं कर सके। वहीं बादलों व सर्द हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया। सारा दिन चल रही बर्फीली हवाओं के कारण खासतौर पर दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर लगभग तीन बजे आसमान पर इस कदर बादल छा गए कि मानो ऐसा लगा रहा था कि फिर से बारिश आ जाएगी लेकिन बारिश के न आने पर भी सर्दी का प्रकोप जारी रहा। कई लोग पूरा दिन धूप में बैठने के लिए सूर्य देवता के निकलने का इंतजार करते रहे लेकिन बादलों ने सूर्य देवता को अपने आगोश में ले लिया था। हालांकि सुबह से ही आसमान पर छाए बादलों के कारण कई लोग घरों से छाता लेकर बाजारों की और आए। इतना ही नहीं आसमान पर छाए बादलों को देखकर कई लोगों का कहना था कि इस बार के मौसम के मिजाज के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उनका कहना था कि कभी तेज धूप निकलने से मौसम गर्म हो जाता है तो कभी आसामान पर बादल छाने से मौसम में ठंडक हो जाती है। बदलते मौसम के मिजाज के चलते कई लोग बीमार पड़ रहे हैैं।

chat bot
आपका साथी