शिक्षक का शव पेड़ से लटका मिला

संवाद सहयोगी रियासी माहौर के हाड़ीवाला इलाके में एक सरकारी शिक्षक का शव संदिग्ध परि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jun 2019 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 06:45 AM (IST)
शिक्षक का शव पेड़ से लटका मिला
शिक्षक का शव पेड़ से लटका मिला

संवाद सहयोगी, रियासी : माहौर के हाड़ीवाला इलाके में एक सरकारी शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता पाया गया। मृतक की पहचान फारूक अहमद डार (30) पुत्र अब्दुल गनी डार निवासी हाड़ीवाला तहसील माहौर के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक फारूक की ड्यूटी सरकारी प्राइमरी स्कूल डूगियां में थी। शनिवार को वह घर नहीं लौटा। जिस पर रविवार की सुबह परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान हाड़ीवाला के वन क्षेत्र में शिक्षक फारूक का शव एक पेड़ से लटकता पाया गया। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था जिसका दूसरा सिरा पेड़ से बंधा था। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी