वाहन न मिलने पर विद्यार्थियों ने लगाया जाम

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : वाहन न मिलने पर विद्यार्थियों ने कांदनी पुल पर सड़क जाम कर प्रदश

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 May 2018 07:58 PM (IST) Updated:Mon, 14 May 2018 07:58 PM (IST)
वाहन न मिलने पर विद्यार्थियों ने लगाया जाम
वाहन न मिलने पर विद्यार्थियों ने लगाया जाम

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : वाहन न मिलने पर विद्यार्थियों ने कांदनी पुल पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कांदनी पुल पर सड़क जाम कर बैठे विद्यार्थियों ने बताया कि वे रोज पढ़ाई के लिए कांदनी से किश्तवाड़ आते हैं। इसी तरह कई विद्यार्थी पढ़ने के लिए ठाठरी जाते हैं। मगर सुबह के समय में बस और मेटाडोर वाले अपने वाहन नहीं रोकते। इस वजह से कांदनी इलाके से पढ़ाई के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को स्कूल व कॉलेज पहुंचने में देरी होती है। कई बार तो ज्यादा देर होने पर उनको वापस घर लौटना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने पहले भी कई बार धरना-प्रदर्शन कर इस समस्या को हल करने की मांग की थी, मगर आश्वासन देकर उनको टाल दिया जाता रहा है। उनकी समस्या आज तक हल न होने के कारण वे लोग आज यहां पर प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए हैं। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कांदनी से किश्तवाड़ के लिए अलग से वाहन लगाने की मांग की, जिससे विद्यार्थी समय पर स्कूल व कॉलेज पहुंच सके। काफी समय तक चले प्रदर्शन के बाद तहसीलदार किश्तवाड़ ने मौके पर पहुंच कर बात की। उन्होंने बच्चों को एआरटीओ से मिलकर उनकी समस्या का हल निकालने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही वहां मौजूद पुलिस वालों को यह हिदायत दी कि सुबह के समय गुजरने वाले यात्री वाहनों को रोक कर प्रत्येक वाहन में 2- 3 बच्चों को बैठा कर रवाना किया जाए, जिससे विद्यार्थी समय पर स्कूलों तक पहुंच सकें। इस आश्वासन पर विद्यार्थी शांत हुए और धरना समाप्त किया। धरने के कारण रास्ता बंद रहने की वजह से काफी देर तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी