विभिन्न राज्यों के नृत्य ने मोहा मन

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : भारतीय कॉलेज ऊधमपुर में दिवाली के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 06:04 AM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 06:04 AM (IST)
विभिन्न राज्यों के नृत्य ने मोहा मन
विभिन्न राज्यों के नृत्य ने मोहा मन

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : भारतीय कॉलेज ऊधमपुर में दिवाली के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा प्रबंधकों ने मिल कर रोशनी का पर्व धूमधाम से मनाया।

इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि अंधकार पर प्रकाश की जीत को दर्शाने वाला यह पर्व भगवान राम को समर्पित है। चौदह साल का वनवास काटने के बाद रावण का वध कर इस दिन भगवान राम अयोध्या वापस लौटे थे। उस दिन घी के दीप जला कर खुशियां मनाई गई थीं। तब से यह पर्व निरंतर मनाया जाता है।

इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरे कॉलेज में दिवाली का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सुरक्षित दिवाली पर सुंदर प्रस्तुतियां देकर सबको सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाने को प्रेरित किया। इसके साथ ही सभी ने सुरक्षित दिवाली और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली आतिशबाजी रहित दिवाली मनाने का प्रण लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के नृत्य प्रस्तुत कर सबका मनोरंजन किया। कॉलेज की ¨प्रसिपल डॉ. अनीता बाली ने बच्चों को दीवाली की शुभकामनाएं दी और मिठाईयां वितरित की। इस अवसर पर डॉ. बीएल रैना, अशोक खजूरिया सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी