आदर्श कॉलोनी के सभी रास्तों को सील कर बढ़ाई सख्ती

आदर्श कॉलोनी के रेड जोन होने के बावजूद लोगों के वहां से बाजार में आने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन आदर्श कॉलोनी में लगभग सभी रास्तों को कंट्रीले तारें लगा कर सील कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 07:24 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 07:24 AM (IST)
आदर्श कॉलोनी के सभी रास्तों को सील कर बढ़ाई सख्ती
आदर्श कॉलोनी के सभी रास्तों को सील कर बढ़ाई सख्ती

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : आदर्श कॉलोनी के रेड जोन होने के बावजूद लोगों के वहां से बाजार में आने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन आदर्श कॉलोनी में लगभग सभी रास्तों को कंट्रीले तारें लगा कर सील कर दिया है।

आदर्श कॉलोनी में प्रवेश के लिए कई मार्ग हैं, जिसमें कोर्ट रोड, बस स्टैंड, धार रोड, कारगिल हनुमान मंदिर के सामने, मुख्य हाईवे पर न्यू बस स्टैंड के सामाने, एमएच चौक से सीढ़ी वाले मार्ग है। प्रशासन के मुताबिक दो दिन पहले रेड जोन घोषित होने के बाद भी कॉलोनी के लोग वहां से बाहर बाजार आ कर सामान खरीद रहे हैं। इतना ही नहीं कॉलोनी के कई लोग दुकानें खोलने के लिए आ रहे हैं और वापिस जा रहे हैं।

इसका प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती का दायरा बढ़ा दिया है। प्रशासन ने कॉलोनी को आने वाले सड़क और सीढि़यों वाले पैदल सभी मार्गों को कंटीली तारें लगा कर सील कर दिया है। इसके साथ वहां पर रेड जोन के फ्लैक्स लगा दिया है और किसी को भी अंदर आने और बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

वहीं डीसी ने ट्वीट कर कहा कि रेड जोन घोषित क्षेत्र आम रास्ता नहीं है। करोना संक्रमण के अन्य इलाकों में फैलने से रोकने के लिए सख्त नियमों का पालन जरूरी है। इसी तरह कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट रेड जोन में फिर से प्रवेश पाने का पास नहीं है। कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ना महत्वपूर्ण है। लोगों से सहयोग की अपील है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी