स्पेशल पुलिस ऑफिसर बनने के लिए लड़कियों ने लगाई दौड़

संवाद सहयोगी ऊधमपुर जिला पुलिस लाइन में पुलिस की तरफ से आयोजित स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 07:58 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:17 AM (IST)
स्पेशल पुलिस ऑफिसर बनने के लिए लड़कियों ने लगाई दौड़
स्पेशल पुलिस ऑफिसर बनने के लिए लड़कियों ने लगाई दौड़

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : जिला पुलिस लाइन में पुलिस की तरफ से आयोजित स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) की भर्ती प्रक्रिया पिछले लगातार कई दिनों से जारी है। इसके चलते सोमवार को लड़कियों की भर्ती प्रक्रिया में काफी संख्या में लड़कियों के पहुंचने से एक बात तो साफ हो गई है कि आजकल की लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं है। पहले तो लड़कियां पुलिस भर्ती में कम ही हिस्सा लेती थी, लेकिन एसपीओ की भर्ती में भाग लेने के लिए जिला के कई क्षेत्रों से लड़कियां पुलिस लाइन पहुंची। इसमें उन्होंने भर्ती की प्रक्रिया में भाग लिया। यह भर्ती जिला लेवल सिलेक्शन कमेटी की देखरेख में पांच नवंबर से जिला पुलिस लाइन में चल रही है। सोमवार को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने आई लड़कियों के हौंसले बुलंद थे। जहां पर उन्होंने ग्राउंड में दौड़ लगाई और अन्य भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। जिन लड़कियों ने दौड़ को पास किया उन्हें आगे की भर्ती के लिए हिस्सा लेने का मौका दिया गया। ---

लड़कियों की एक ही दिन भर्ती थी, जिसमें भर्ती में भाग लेने के लिए 273 के करीब लड़कियों ने प्रशिक्षण दिया। इसमें 122 ही लड़कियां भर्ती की प्रक्रिया को पास कर सकीं। 13 नवंबर को लड़कों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

-डीआर हिम्मत सिंह, डीएसपी

chat bot
आपका साथी