वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

संवाद सहयोगी ऊधमपुर भास्कर डिग्री कॉलेज ऊधमपुर में सोमवार को हिदी दिवस के अवसर पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 01:30 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 06:44 AM (IST)
वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : भास्कर डिग्री कॉलेज ऊधमपुर में सोमवार को हिदी दिवस के अवसर पर अंतर कॉलेज वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भास्कर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके मगोत्रा की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के मंत्री संचालक डॉ. भारत भूषण शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डोगरी के कवि साहित्यकार प्रकाश प्रेमी, डॉ. सतेंद्र सिंह सेवानिवृत्त नोडल प्राचार्य साइंस कॉलेज उपस्थित थे। कार्यक्रम से पहले बिदु प्रोफेसर बिदु सलारिया ने राष्ट्र भाषा हिदी की विस्तार पूर्वक वाचन किया। मंच संचालन का कार्य भार प्रोफेसर हेमा कुमारी ने संभाला।

कार्यक्रम का आरंभ पांपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत भास्कर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके मगोत्रा ने आए हुए मेहमानों का अभिनंदन किया। इस प्रतियोगिता में प्रांत के पांच कॉलेजों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में वाद विवाद का विषय था हिदी हमारी राष्ट्र भाषा है। विभिन्न कॉलेजों से आए विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर प्रतिभागी पुष्पा ने कहा कि हिदी भाषा राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने और राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान देती है। ज्योति ने कहा कि भाषा राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा विकास में अहम भूमिका निभाती है। आरती देवी ने कहा कि हमें हिदी के प्रचार-प्रसार व इसके प्रयोग को बढ़ावा देना होगा। श्रुति ने कहा कि भाषा संस्कृति की संवाहक होती है। इसके अतिरिक्त अन्य वक्ताओं ने कहा कि हमें भाषा की संस्कृति को बढ़ावा देना और फैलाना है। इस मौके पर कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि व अन्य मेहमानों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में हिदी भाषी क्षेत्रों में यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सभी को हिदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए इस भाषा को अपनाने और अधिकांश काम हिदी भाषा में करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भास्कर महाविद्यालय में राजभाषा पखवाड़े पर 14 सितंबर को भी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें पहला स्थान भास्कर डिग्री कॉलेज की ज्योति के नाम रहा। जबकि सरकारी डिग्री कॉलेज मजालता की आरती देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, तीसरा स्थान सरकारी महिला कॉलेज की श्रुति को प्राप्त हुआ। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी