किश्तवाड़ में 16 और पॉजिटिव पाए गए

संवाद सहयोगी किश्तवाड़ जिले में अब कोरोना वायरस के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। प्रतिदिन कभी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 08:26 AM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 08:26 AM (IST)
किश्तवाड़ में 16 और पॉजिटिव पाए गए
किश्तवाड़ में 16 और पॉजिटिव पाए गए

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : जिले में अब कोरोना वायरस के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। प्रतिदिन कभी 15 से 20 पॉजिटिव मामले भी सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को 16 मामले सामने आए। संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों से प्रशासन की नींद उड़ गई है। वहीं, गंभीर स्थिति होने के बावजूद संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं हैं।

किश्तवाड़ में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण में 16 और मामले पाए गए। ज्यादातर मामले किश्तवाड़ जिले में एक परियोजना में कार्य कर रही एक निजी कंपनी के आ रहे हैं। अभी तक 70 के करीब लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी बाकी लोगों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही शहर से भी बहुत सारे पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। उनके जो संपर्क में लोग थे, उन उन्हें भी क्वारंटाइन किया जा रहा है। प्रशासन सभी संपर्कित लोगों की सैंपलिंग कर रहा है। अब और भी केस बढ़ते जा रहे हैं। किश्तवाड़ में अभी तक 319 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिनमें से 195 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों में भी चले गए हैं। अभी भी कुछ लोगों का इलाज चल रहा है। अभी कुछ लोगों को घरों के अंदर ही आइसोलेट किया जा रहा है और वहीं पर उनका इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी