ऊधमपुर में भूस्खलन से सात मकान क्षतिग्रस्त

संवाद सहयोगी ऊधमपुर जिले में बारिश और भूस्खलन से मकानों व फसलों को भारी नुकसान ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 07:33 AM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 07:33 AM (IST)
ऊधमपुर में भूस्खलन से सात मकान क्षतिग्रस्त
ऊधमपुर में भूस्खलन से सात मकान क्षतिग्रस्त

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : जिले में बारिश और भूस्खलन से मकानों व फसलों को भारी नुकसान हुआ है। भूस्खलन के कारण बसंतगढ़ गंटोप में सात मकान क्षतिग्रस्त होने का समाचार है। मकान को हुए नुकसान से सात परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। दुर्घटना में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।

शनिवार देर शाम उपमंडल बसंतगढ़ के गंटोप इलाके में बारिश से सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन की राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया है। इलाके में भूस्खलन अभी जारी है। प्रशासन की ओर से पूरी सावधानी बरती जा रही है। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। भूस्खलन से रसली गडरान, गढ़ समनाभंज, सुंडिया, बेबिया, जंसल, चिगला, बलोटा आदि गावों में नुकसान हुआ है।

जिला आयुक्त डॉ. पियूष सिंगला ने बताया कि करीब सात घरों को भूस्खलन से नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। घटना के तुरंत बाद बचाव व राहत दल ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

रामनगर के पूर्व विधायक आरएस पठानिया ने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर बचाव व राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से करीब 12 घरों को नुकसान हुआ है। अभी भी कुछ गांवों में भूस्खलन जारी है। उन्होंने प्रभावित परिवारो को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने आश्वासन दिया है। उधर, पैंथर्स पार्टी ने भी दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए प्रभावित परिवारों का तत्काल राहत पहुंचाए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी