हड़ताल से दूसरे दिन भी बंद रही ओपीडी, मरीज बेहाल

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : रियासी में डॉक्टर से कथित दु‌र्व्यवहार और प्रताड़ना के मामले को लेक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 07:16 AM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 07:16 AM (IST)
हड़ताल से दूसरे दिन भी बंद रही ओपीडी, मरीज बेहाल
हड़ताल से दूसरे दिन भी बंद रही ओपीडी, मरीज बेहाल

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : रियासी में डॉक्टर से कथित दु‌र्व्यवहार और प्रताड़ना के मामले को लेकर जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। डीसी पर कार्रवाई और तबादले की मांग को लेकर डॉक्टर्स एसोसिएशन जम्मू के आह्वान पर डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे जिला अस्पताल ऊधमपुर सहित के अलावा उप जिला अस्पतालों, सीएसची, पीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को परेशान होना पड़ा। दूसरे दिन भी अस्पतालों की इमरजेंसी पर दबाव रहा। 22 अक्टूबर को जिला अस्पताल सहित जिलेभर में डॉक्टरों ने दो घंटे की टोकन हड़ताल की थी। डॉक्टरों ने डीसी रियासी पर कार्रवाई और उनके तबादले की मांग को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन जारी रखी। लगातार दूसरे दिन भी ओपोडी बंद रहने से जांच के लिए आए मरीजों की परेशान होना पड़ा। डाक्टरों की हड़ताल के चलते दूरदराज से आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में डाक्टरों की हड़ताल के चलते अपने मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक में जाकर डाक्टरों को चेक करवाकर दवाई ली।

मरीज बोले, हड़ताल से हमें हो रही परेशानी

मरीजों राजकुमार, बंसी लाल, गौरी शंकर, विजय कुमार, सुमन, राज रानी व अन्य का कहना था कि अगर डॉक्टर व डीसी में किसी बात को लेकर मामला हुआ है तो डॉक्टर हड़ताल कर मरीजों को क्यों परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीज पंचैरी, मजालता, रामनगर, चनैनी व अन्य दूरदराज के क्षेत्रों से इलाज के लिए आ रहे हैं जिन्हें परेशानी हो रही है।

राज्यपाल करें हस्तक्षेप, हड़ताल करवाएं खत्म

हड़ताल से परेशान मरीजों ने राज्यपाल से मांग की कि वह डॉक्टर व डीसी रियासी के बीच हुए मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द डॉक्टरों की हड़ताल खत्म करवाएं ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

सिर्फ ओपीडी बंद, इमरजेंसी में मिल रही सेवाएं

हड़ताल संबंधी जिला अस्पताल ऊधमपुर के सुपरिटेंडेंट डॉ. विजय बसनोत्रा का कहना था कि डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। हड़ताल के चलते सिर्फ ओपीडी बंद की गई है। बाकी इमरजेंसी में मरीजों को देखा जा रहा है और अस्पताल में मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी मरीजों को दी जा रही हैं। ------------------

-रियासी में डॉक्टर के साथ विवाद को लेकर डॉक्टर्स एसोसिएशन जम्मू के आह्वान पर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों ने हड़ताल के तहत केवल ओपीडी में जांच व उपचार बंद किया है। जबकि जिला के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी में उपचार जारी है। आपात चिकित्सा उपचार की जरूरत वाले मरीजों की ईमरजेंसी में डॉक्टर पूरा उपचार कर रहे हैं।शनिवार को हड़ताल रहेगी या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

डॉ. केसी डोगरा, सीएमओ ऊधमपुर ऊधमपुर

chat bot
आपका साथी