Katra में श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों को नई ऊर्जा से भर गईं साइना नेहवाल

साइना नेहवाल ने श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लड़कियों को प्रेरित किया नवोदित खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित किया। नेहवाल ने नवोदित खिलाड़ियों को अपने करियर में मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 07:55 PM (IST)
Katra में श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों को नई ऊर्जा से भर गईं साइना नेहवाल
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने साइना नेहवाल का भव्य स्वागत किया।

कटड़ा, संवाद सहयोगी : स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने परिवार के साथ श्री माता वैष्णो देवी जी की पवित्र गुफा में विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद जम्मू लौटने से पहले आधार शिविर कटड़ा में श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। यहां पर उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की। उनसे बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। साइना का यहा दौरा यहां के खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गया। इस मौके पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने साइना नेहवाल का भव्य स्वागत किया।

साइना नेहवाल ने श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा कर न केवल वहां लड़कियों को प्रेरित किया, बल्कि नवोदित खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित किया। नेहवाल ने नवोदित खिलाड़ियों को अपने करियर में मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता की कुंजी मेहनत ही है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए रविवार को नियमित प्रशिक्षण का दिन यादगार बन गया। क्योंकि उन्हें देश के श्रेष्ठ शटलर से मिलने का मौका मिला।

गौरतलब है कि स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मां वैष्णो देवी जी के पवित्र तीर्थस्थल पर पहले भी कई बार आशीर्वाद लेने आ चुकी हैं। हालांकि, यह पहली बार था, जब नेहवाल ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए टिप्पणी की है कि वह सभी के लिए एक आदर्श हैं क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें महान ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। इस मौके पर डॉ सुनील शर्मा, राकेश कुमार, पैरालंपिक आर्चर व स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के अन्य खिलाड़ी मौजदू थे।

chat bot
आपका साथी