लड़कों की 800 मीटर दौड़ में यशपाल अव्वल

संवाद सहयोगी कटड़ा कस्बे में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 02:31 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 02:31 AM (IST)
लड़कों की 800 मीटर दौड़ में यशपाल अव्वल
लड़कों की 800 मीटर दौड़ में यशपाल अव्वल

संवाद सहयोगी, कटड़ा : कस्बे में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए। इस दौरान दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दो दिवसीय खेल मुकाबलों में करीब 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

लड़कों के 14 वर्ष से कम आयु की 600 मीटर दौड़ में अजय कुमार पहले, गौरव राय दूसरे और दिव्यम तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में गौरव राय अव्वल रहे। अजय कुमार दूसरे व करण मगोत्रा तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों की 14 वर्ष से कम आयु की 600 मीटर दौड़ में सुनेखा कुमारी पहले, सुहाना देवी दूसरे और सिमरन ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कियों की 16 वर्ष से कम आयु की 100 मीटर दौड़ में सोफिया बन्नू अव्वल रहीं। मीनाक्षी ठाकुर दूसरे व दीया खडगोत्रा तीसरे स्थान पर रहीं।

लड़कों की 16 वर्ष से कम आयु की 800 मीटर दौड़ में यशपाल डोगरा पहले, सुदर्शन सिंह दूसरे, अभिषेक लल्होत्रा तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में सुनील राय अव्वल रहे। अजय शर्मा दूसरा व अरुण सिंह तीसरा स्थान हासिल कर पाए। 200 मीटर दौड़ में सुनील राय पहले, यशपाल डोगरा दूसरे, विशाल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कों की 18 वर्ष से कम आयु की 1500 मीटर दौड़ में करनैल सिंह अव्वल रहे। मोहम्मद रफीक को दूसरा व अक्षय शर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 800 मीटर दौड़ में रजत सनमोत्रा पहले, दिलशान सिंह दूसरे व साहिल सिंह ने तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में विजय कुमार अव्वल रहा। तरुण नरगोत्रा ने दूसरा और अरुण शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 100 मीटर दौड़ में सौरव सिंह पहले, विजय कुमार दूसरे और विजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों की 18 वर्ष से कम आयु की 400 मीटर दौड़ में तन्वी खोली अव्वल रही। शिवानी ठाकुर ने दूसरा और सुहाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में तन्वी खोली पहले, शिवम ठाकुर दूसरे और अंजलि राजपूत तीसरे स्थान पर रही।

लड़कियों की 20 वर्ष से कम आयु की 100 मीटर दौड़ में अनुराधा शर्मा अव्वल रही। काजल शर्मा को दूसरा और सुरेखा को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

लड़कों की 20 वर्ष से कम आयु की 100 मीटर दौड़ में पंकज कुमार पहले, करनैल सिंह दूसरे और मोहम्मद रफीक स्थान पर रहे।

लड़कों की 14 वर्ष से कम आयु की लंबी कूद प्रतियोगिता में धीरज कोतवाल अव्वल रहे। गौरव राय ने दूसरा और मनीष ने तीसरे स्थान हासिल किया। लड़कों की 16 वर्ष से कम आयु की लंबी कूद प्रतियोगिता में सुनील राय पहले, देविंदर सिंह दूसरे और अरुण सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की 18 वर्ष से कम आयु की लंबी कूद प्रतियोगिता में विजय कुमार अव्वल रहे। दिलशान ने दूसरा व राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों की 18 वर्ष से कम आयु की लंबी कूद में काजल ने पहला, तन्वी ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इन खेलों का आयोजन जम्मू कश्मीर एमेच्योर एथलेटिक्स एसोसिएशन ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से किया। जिला स्तरीय इन खेलों में जिला रियासी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेलों के सफल आयोजन को लेकर एसोसिएशन ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार के साथ ही डिप्टी सीईओ डा. सुनील शर्मा का आभार व्यक्त किया। ये खेल जम्मू कश्मीर एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन मनु प्रताप की देखरेख में आयोजित किए गए।

chat bot
आपका साथी