आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

संवाद सहयोगी, पौनी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचालन निकाला और रैली निकालकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 01:25 AM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 01:25 AM (IST)
आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

संवाद सहयोगी, पौनी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचालन निकाला और रैली निकालकर संघ की विचारधारा के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने खेल मैदान पौनी में सबसे पहने संघ का भगवा ध्वज लहराया और उसके बाद संघ के मार्ग दर्शन पर चलने के लिए प्रेरित किया।

स्वयंसेवक रोहित ने एकल गीत व शेर ¨सह ने अमृत वचन से अन्य स्वयंसेवकों को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी सतपाल शर्मा थे। वह इस कार्यक्रम में पहली बार शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशासन और काम-काज से वह काफी खुश हैं। उन्होंने संघ के साथ जुड़कर भविष्य में आगे भी अपना पूरा योगदान देने की बात कही। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के जिला प्रमुख कुलदीप राज पंडोह, सह प्रमुख रंजन शर्मा, खंड र्कावाह पौनी राजेंद्र कुमार शर्मा ने भी संघ के पथ संचालन पर कार्यकर्ताओं को संघ के बारे में जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी