पौनी में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन

संवाद सहयोगी पौनी कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचलन किया जिसमें कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 02:01 AM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 06:36 AM (IST)
पौनी में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन
पौनी में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन

संवाद सहयोगी, पौनी : कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचलन किया, जिसमें कार्यकर्ताओं को संघ के बारे में जागरूक करने के बाद बाजार में रैली भी निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने खेल मैदान पौनी में सबसे पहने संघ का भगवा ध्वज लहराया और उसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संघ के मार्ग दर्शन पर चलने के लिए प्रेरित किया।

संघ के कार्यकर्ता रोहित शर्मा ने एकल गीत के माध्यम से अन्य कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक रतन लाल शर्मा भी उपस्थित थे। वह इस कार्यक्रम में पहली बार शामिल हुए हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशासन और कामकाज से काफी खुश हैं। उन्होंने संघ के साथ जुड़कर भविष्य में आगे भी अपना पूरा योगदान देने की बात कही। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह रविद्र बाली, प्रांत सह कार्यवाह रंजन शर्मा, खंड कार्यवाह पौनी राजेंद्र कुमार खजूरिया व विशेष अतिथि अखिल भारतीय क्रीड़ा परिषद जेएंडके के शिवकुमार शर्मा ने भी संघ के पथ संचलन पर कार्यकर्ताओं को संघ के बारे में जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी